Trending

एयर इंडिया प्लैन क्रैश हादसा : 2 दिन पहले डॉ. कोमी ने दिया नौकरी से इस्तीफा, लंदन में होने वाली थी सेटल, हादसे में पति-बच्चे समेत पूरा परिवार खत्म

एयर इंडिया प्लैन क्रैश हादसा : 2 दिन पहले डॉ. कोमी ने दिया नौकरी से इस्तीफा, लंदन में होने वाली थी सेटल, हादसे में पति-बच्चे समेत पूरा परिवार खत्म

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार दोपहर एक भीषण हादसे का शिकार हो गई, जब टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान क्रैश हो गया। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। दुर्घटना से जुड़ी अब तक आई जानकारी में 241 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से अधिक घायल हैं। वहीं अब बांसवाड़ा जिले से जुड़ा एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। इस हादसे में बांसवाड़ा के रहने वाले प्रतीक जोशी अपने पूरे परिवार के साथ फ्लाइट में सवार थे। प्रतीक जोशी करीब छह साल पहले लंदन शिफ्ट हो गए थे। अब वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ स्थायी रूप से वहीं बसने के लिए जा रहे थे।

Air India Plane Crash : विमान हादसे में जान गवाने वाले मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये देगी टाटा ग्रुप, घायलों के इलाज का उठाएगी पूरा खर्च

एक साथ जा रहे थे नए जीवन की ओर

प्रतीक जोशी की पत्नी का नाम डॉ. कोमी व्यास है। वह एक डॉक्टर थीं और उन्होंने दो दिन पहले ही अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया था ताकि लंदन में नई शुरुआत की जा सके। इस परिवार के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो जुड़वा बेटियां हैं और दोनों की उम्र पांच साल है। प्रतीक जोशी का पूरा परिवार लंदन में बसने के इरादे से इस फ्लाइट में सवार हुआ था। प्रतीक की लंबे समय से योजना थी कि वे अब पत्नी और बच्चों को भी लंदन लेकर जाएं। एकसाथ नई ज़िंदगी की शुरुआत करें। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। विमान के हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को चंद लम्हों में गम में बदल दिया।

Ahmedabad Plane Crash Live Updates: विमान हादसे वाली जगह पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, अधिकारियों से ले रहे जानकारी

परिवार में शोक कि लहर

यह जानकारी सामने आने के बाद बांसवाड़ा में प्रतीक जोशी और उनके परिवार को जानने वालों में शोक की लहर है। सभी लोग इस घटना को लेकर बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। प्रतीक और कोमी दोनों पढ़े-लिखे और मेहनती दंपति थे।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में जिंदा बचा एक शख्स, इलाज जारी, बताई आपबीती

राजस्थान के 10 लोगों की मौत की पुष्टि

राजस्थान के बांसवाड़ा से प्रतीक जोशी फैमिली के पांच लोग, उदयपुर से 4 लोग और बालोतरा से खुशबू राजपुरोहित की मौत की पुष्टि हुई है। उदयपुर शहर के मार्बल व्यवसायी पिंकू मोदी के 24 साल के बेटे शुभ और 22 साल की बेटी शगुन मोदी के अलावा जिले के रुंडेडा गांव के वर्दी चंद मेनारिया और प्रकाश मेनारिया भी मारे गए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

image Raj Shekhar
5024 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc