Trending

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बॉलीवुड एक्ट्रेस के करीबी की हुई मौत, पोस्ट कर जताया दु:ख

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बॉलीवुड एक्ट्रेस के करीबी की हुई मौत, पोस्ट कर जताया दु:ख

अहमदाबाद के मेघानीनगर के पास गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से यह जानकारी दी।

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।

इसी फ्लाइट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे। हादसे में उनका भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।

इस हादसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने अपने बेहद करीबी को भी खो दिया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए बताया है कि प्लेन क्रैश में उनकी दोस्त दोस्त प्रीति चटर्जी का निधन हो गया है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बॉलीवुड एक्ट्रेस के करीबी की हुई मौत, पोस्ट कर जताया दुख

पायल घोष ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा- रेस्ट इन पीस प्रीति। मेरी संवेदनाएं चटर्जी फैमिली के साथ है।

मेडिकल कॉलेज कि बिल्डिंग से टकराया विमान

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

Ahmedabad Plane Crash: 37 साल पहले के हादसे की याद हुई ताजा, तब इंडियन एयरलाइंस विमान दुर्घटना में 133 लोगों की गई थी जान

कैसे हुआ हादसा ?

हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के समय हुआ। माना जा रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया था जिससे यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान 242 यात्री सवार थे। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा मेघानीनगर के पास हुआ है। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है।

गौरतलब है कि, यह विमान अहमदाबाद के सिवल अस्पताल पर क्रैश हो गया। इस हादसे के बाद अहमदाबाद मे मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। सरकारी के साथ प्राइवेट डॉक्टरों से भी सिविल अस्पताल में आकर घायलों को सेवा देने की अपील की गई है।

अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पाकिस्तान का सामने आया पहला रिएक्शन, बिलावल भुट्टो ने जताया दुःख

कई स्थानीय लोग हुए घायल

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर गुजरात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा कि जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस क्षेत्र के निवासी भी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, “लगभग 50 घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है. उन्हें बेहतरीन उपचार दिया जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

image Raj Shekhar
5023 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc