Trending

बदायूं में भीषण सड़क हादसा : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बदायूं में भीषण सड़क हादसा : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात वाहन की गिरफ्तारी की मांग को लोग सड़क पर उतर गए।

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

यह पूरा मामला जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र का है। जहां, अकबराबाद चौराहे के पास का तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

READ MORE : अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसा : सीएम योगी ने जताया दुख, कहा- राज्य सरकार पीड़ितों के साथ

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया लेकिन परिजन अंतिम संस्कार करने के बजाय सड़क पर उतर गए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और अज्ञात वाहन की गिरफ्तारी करने की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

image Raj Shekhar
5048 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc