Trending

आम से बना लें स्वादिष्ट मुँह में घुलने वाला मैंगो मलाई रोल, बहुत कम सामग्री में हो जाती है तैयार …

आम से बना लें स्वादिष्ट मुँह में घुलने वाला मैंगो मलाई रोल, बहुत कम सामग्री में हो जाती है तैयार …

Lifestyle Desk- पके हुए आम से लस्सी, आम्रखंड से लेकर मैंगो शेक जैसी बहुत सी स्वीट डिश हम बनाते ही हैं लेकिन क्या आपने मैंगो मलाई रोल try किया हैं? ये कमाल का डेजर्ट मुंह में जाते ही घुल जाता है. गर्मियों में ठंडा-ठंडा, मुलायम और आम के स्वाद से भरपूर यह मैंगो मलाई रोल सच में शानदार डेजर्ट है. इसे बनाना भी आसान है और बहुत कम चीजों में तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं इसे घर में बनाने का तरीका.

सामग्री

पके हुए आम-2 बड़े
फ्रेश मलाई या व्हिपिंग क्रीम-1 कप
कंडेंस्ड मिल्क-1/2 कप
मिल्क पाउडर-1/4 कप
ब्रेड स्लाइस-6–8 (किनारे हटाए हुए)
इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
कटे हुए पिस्ता और बादाम गार्निश के लिए
थोड़ा सा दूध ब्रेड रोल करने के लिए

विधि

  1. आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. आधे आम को पीसकर स्मूद प्यूरी बना लें. बाकी आधे आम के छोटे-छोटे टुकड़े रखें ताकि रोल में बाइट्स आएं.
  2. एक बाउल में मलाई, कंडेंस्ड मिल्क, मिल्क पाउडर और इलायची पाउडर डालें. इसे अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें मैंगो प्यूरी और आम के टुकड़े मिलाएं.
  3. ब्रेड स्लाइस के किनारे काट दें. बेलन से ब्रेड को हल्का पतला बेल लें. ब्रेड पर थोड़ा दूध लगाएं ताकि वह सॉफ्ट हो जाए. बीच में मैंगो मलाई मिश्रण रखें और टाइट रोल कर दें.
  4. तैयार रोल्स को फॉयल या बटर पेपर में लपेटकर 1–2 घंटे फ्रिज में रखें. ठंडा होने के बाद ऊपर से ड्राय फ्रूट्स डालकर सर्व करें.

स्वाद बढ़ाने के टिप्स

  1. केसर मिलाने से स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं.
  2. चाहें तो अंदर थोड़ी व्हाइट चॉकलेट भी डाल सकते हैं.
  3. ज्यादा रिच टेक्सचर के लिए Greek Yogurt और मलाई को साथ में इस्तेमाल करें.
  4. यह डेजर्ट इतना क्रीमी और सॉफ्ट बनता है कि सच में मुंह में जाते ही घुल जाता है. गर्मियों की पार्टी, फैमिली डिनर या बच्चों के लिए यह एक परफेक्ट नो-बेक स्वीट डिश है.
image Raj Shekhar
5003 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc