Trending

कांग्रेस MLA आरिफ मसूद के कॉलेज की मान्यता रद्द, अधूरे दस्तावेज और अनियमितताएं मिलने पर उच्च शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन 

कांग्रेस MLA आरिफ मसूद के कॉलेज की मान्यता रद्द, अधूरे दस्तावेज और अनियमितताएं मिलने पर उच्च शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन 

भोपाल। भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खानूगांव स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज की मान्यता सरकार ने समाप्त कर दी। उच्च शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025 के लिए जारी निरंतरता को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है। सत्र 2025-26 की अंतरिम मान्यता को उच्च शिक्षा विभाग ने वापस ले लिया है। यह कॉलेज भोपाल मध्य क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का है।

READ MORE: Ahmedabad plane crash: इंदौर की हरप्रीत कौर ने भी गंवाई जान, पति का जन्मदिन मनाने जा रही थी लंदन, शोक में डूबा परिवार  

मई 2025 में इस कॉलेज को अस्थायी मान्यता दी गई थी, लेकिन विभाग की जांच में सामने आया कि कॉलेज द्वारा जरूरी दस्तावेज और शर्तें पूरी नहीं की गई थीं। साथ ही निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं भी पाई गईं। इन्हीं आधारों पर विभाग ने मान्यता निरस्त करने का आदेश जारी किया है। वहीं इस फैसले अब सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में पड़ता नजर आ रहा है। 

मसूद बोले- ये निर्णय अनुचित 

कॉलेज की मान्यता रद्द  होने आरिफ मसूद ने कहा कि यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कॉलेज की दो बार जांच हो चुकी है और नवीनीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की गई थी। इसके बावजूद मान्यता रद्द किया जाना पूरी तरह अनुचित और दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

image Raj Shekhar
5014 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc