Trending

अहमदाबाद विमान हादसे में आगरा के दंपति की मौत, पत्नी को घुमाने लंदन ले जा रहा था नीरज, लेकिन मौत के मुंह में ले गई नीयति

अहमदाबाद विमान हादसे में आगरा के दंपति की मौत, पत्नी को घुमाने लंदन ले जा रहा था नीरज, लेकिन मौत के मुंह में ले गई नीयति

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में आगरा के दंपति की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया की मौत हुई है. ये दोनों आगरा में अकोला कस्बे के रहने वाले थे. नीरज अहमदाबाद के वडोदरा क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे. कई साल पहले वह वहीं पर शिफ्ट हो गए थे. वह अपनी पत्नी अपर्णा को लंदन घुमाने ले जा रहे थे.

इधर घटना की जानकारी मिलते ही अकोला गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचने लगे. BJP सांसद राज कुमार चाहर भी परिवार से मिले, उन्होंने फोन पर अहमदाबाद एथॉरिटी से जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें : अचानक उठा आग का गुब्बारा और धुंआ-धुंआ हो गई गली, 1 की मौत, 5 घायल, वीडियो देख सहम जाएंगे आप

बता दें कि हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के समय हुआ. जानकारी के मुताबिक विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया था. इससे ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. बताया जा रहा है कि विमान 242 यात्री सवार थे. सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है. हादसा मेघानीनगर के पास हुआ है. एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है.

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के एक चश्मदीद व्यक्ति ने बताया कि मेरा दफ्तर यहां से 200 मीटर दूर है. जैसे ही मैं दफ्तर से बाहर निकला, मुझे बहुत तेज आवाज सुनाई दी और अचानक पूरे इलाके में धुआं भर गया. यहां अफरा-तफरी मच गई और फिर हमने देखा कि यह हादसा हो गया था. जब मैं मौके पर पहुंचा,तो मैंने देखा कि मलबा यहां-वहां बिखरा हुआ था,आग लगी हुई थी और धुआं उठ रहा था. कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. फिर हमें पता चला कि विमान के पंख यहां गिरे थे और एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हमें हताहतों के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन यहां एक इमारत है जहां डॉक्टर रहते हैं.

image Raj Shekhar
5015 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc