मूंग खरीदी को लेकर MP में सियासत: जीतू पटवारी बोले- कृषि मंत्री की छाती पर मूंग दलेंगे, वीडी शर्मा का जवाब- कांग्रेस का काम ही भड़काना
राकेश चतुर्वेदी, भोपाल. मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर जमकर सियासत जारी है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि किसान मूंग उत्पादक इलाकों के विधायकों के घरों के बाहर जाएं और मूंग खरीदी की मांग को लेकर चक्की से मूंग दलें. विधायक बीजेपी का हो या कांग्रेस का सबके घरों के बाहर मूंग दलें. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि सरकार किसानों से बातचीत कर रही है. कांग्रेस का काम ही लोगों को भड़काना है.
बड़ी खबरः किसान आत्महत्या मामले में नायब तहसीलदार, पटवारी, बाबू और एक कर्मचारी निलंबित
चक्की से उनकी छाती पर मूंग दलेंगे
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस किसी भी हद तक लड़ाई लड़ेगी. जहर बीजेपी सरकार के दिमाग में है. मैंने कहा है किसान सारे बीजेपी-कांग्रेस सारे विधायकों के घर के सामने चक्की लेकर जाएं और मूंग दलें, इसके बाद भी मूंग खरीदी नहीं हुई तो हम देश के कृषि मंत्री के बंगले के बाहर मूंग की बोरी लेकर जाएंगे और चक्की से उनकी छाती पर मूंग दलेंगे.
कांग्रेस के खून में यही जींस
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- इस प्रकार के स्लोगन देना कांग्रेस को शोभा नहीं देता. मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसान के बेटे हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान भी किसान के बेटे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए हर सम्भव प्रयास किए. बीजेपी नेतृत्व किसानों के लिए कई कदम उठा रही है. कांग्रेस का काम लोगों को भड़काना, झूठ बोलना, छल-कपट करना है. कांग्रेस के खून में यही जींस हैं. मुख्यमंत्री किसान संगठनों से, किसान भाइयों से संवाद रहे हैं.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
0 Comments
Related News
Follow Us
Advertisement
Newsletter
for more information contact us

