Trending

‘सम्राट चौधरी हमको मरवाइए देगा’, जदयू के पूर्व MLA गोपाल मंडल का बड़ा बयान

‘सम्राट चौधरी हमको मरवाइए देगा’, जदयू के पूर्व MLA गोपाल मंडल का बड़ा बयान

कुंदन कुमार, पटना। जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने सीएम सम्राट चौधरी को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दिया है। दरअसल आज गुरुवार (6 अगस्त) को जब गोपाल मंडल लंबे समय के बाद मीडिया के सामने आए तो मीडिया ने उनसे बांकीपुर उपचुनाव परिणाम के बारे में उनकी राय जानना चाहा। इसपर गोपाल मंडल ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि, हमको घेरवाएइगा क्या? हम कुछ नहीं बोलेंगे। सम्राट चौधरी हमको मरवाइए देगा। हमको मरवा देगा।

नीतीश का चेहरा देख लोगों ने किया था वोट- गोपाल मंडल

वहीं, बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम और बीजेपी की हार पर गोपाल मंडल ने कहा कि, जंतर-मंतर समेत अन्य राज्यों में जो छात्रों का आंदोलन हो रहा है। उसका भी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि, बांकीपुर बुद्धिजीवियों का जगह है,लेकिन यहां साधारण आदमी को चुनाव लड़वा दिया गया। लोगों ने नीतीश कुमार का चेहरा देखकर वोट दिया था उस वक्त, अब नीतीश कुमार नहीं है तो लोगों ने परिवर्तन ले लिया। लोगों को कोई विकल्प नहीं मिला तो प्रशांत किशोर को लोगों ने वोट दे दिया।

कब किसपे लाठी चला देंगे, भरोसा नहीं- गोपाल मंडल

वहीं, सीएम सम्राट चौधरी के कार्यकाल से जुड़े सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि, अगर आईएएस लोग उनके साथ नहीं रहे तो वह क्या बकेंगे, किसके उपर लाठी चला देंगे। कोई भरोसा नहीं है। वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि आपको किससे डर है? इसपर गोपाल मंडल ने कहा कि, हमको किसी का डर नहीं है। फाइटर आदमी हैं हम..उखाड़ के फेंक देंगे। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि अगर सरकार के विरोध में कोई बोलेगा तो मार दिया जाएगा।
सम्राट चौधरी हमको मरवाइए देगा।

तेजस्वी को भूचाल मचा देना चाहिए- गोपाल

वहीं, राजद परिवार का सुरक्षा वापस लेने और आवास खाली कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, इसपर तो तेजस्वी यादव को भूचाल मचा देना चाहिए था। लेकिन उसने कुछ नहीं किया। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या आप तेजस्वी का साथ देंगे? इसपर गोपाल मंडल ने कहा कि, हम क्यों तेजस्वी का साथ देंगे? अभी तो हम सरकार के खिलाफ कुछ बोलबे नहीं किए। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी की गोपाल मंडल के इस बयान पर जदयू और बीजेपी के नेताओं की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

ये भी पढ़ें- बिहार में उद्योग की नई क्रांति! स्टील, टेक्सटाइल और न्यूक्लियर सेक्टर में 51,600 करोड़ का निवेश

image Raj Shekhar
5002 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc