Trending

तोमर ब्रदर्स केस : हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर की पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पति और रोहित तोमर अभी भी फरार

तोमर ब्रदर्स केस : हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर की पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पति और रोहित तोमर अभी भी फरार

शिवम मिश्रा, रायपुर। तोमर ब्रदर्स की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसी बीच गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर की पत्नी शुभ्रा तोमर को गिरफ्तार कर लिया। शुभ्रा पर संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं में पुरानी बस्ती थाने में एफआईआर दर्ज है। वहीं वीरेंद्र और रोहित तोमर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन उनकी तलाश में टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती थाने में वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ कर्जा एक्ट, ब्लैकमेलिंग और संगठित अपराध से जुड़े तीन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं गुरुवार को मीडियाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तोमर ब्रदर्स के ठिकानों पर एक बार फिर से छापेमारी की। इस दौरान शुभ्रा तोमर को गिरफ्तार किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में अपराध दर्ज किया गया था। साथ ही आज मीडियाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार की सूचना प्राप्त हुई। जिसके आधार पर आज फरार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर के घर पर छापेमारी कर शुभ्रा तोमर को गिरफ्तार किया गया। पूरे मामले साथ कार्रवाई जारी है।

साथ ही उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों के पतासाजी के लिए पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन के नेतृत्व में टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

image Raj Shekhar
5017 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc