Trending

Government Job: MP में निकली बंपर भर्तियां, TET, कांस्टेबल समेत 19 हजार 62 पदों पर होगा एग्जाम, शेड्यूल जारी

Government Job: MP में निकली बंपर भर्तियां, TET, कांस्टेबल समेत 19 हजार 62 पदों पर होगा एग्जाम, शेड्यूल जारी

शब्बीर अहमद, भोपाल। Government Job: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के अलग-अलग विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं। इसमें TET, पुलिस कांस्टेबल के 19 हजार 62 पद शामिल हैं। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिए हैं।

12 भर्ती परीक्षाएं की जाएगी आयोजित

कर्मचारी चयन मंडल के जारी शेड्यूल के अनुसार पुलिस कांस्टेबल के 7500 हजार पदों पर भर्ती होगी। सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच पुलिस आरक्षक, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, कृषि विस्तार अधिकारी, खंड पंचायत अधिकारी, उपयंत्री, उपनिरीक्षक समेत 12 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

सितंबर और अक्टूबर में होगा TET एग्जाम

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद करीब 1.50 लाख शिक्षकों की पात्रता परीक्षा होगी। TET सितंबर-अक्टूबर 2026 में कराई जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी ESB को सौंपी है। शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन भरवाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। करीब डेढ़ लाख शिक्षक TET परीक्षा देंगे। 

TET परीक्षा के शेड्यूल से शिक्षक संगठन नाराज

TET परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद शिक्षक संगठन नाराज है। शिक्षा विभाग पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। शिक्षा विभाग ने हमें कहा था जब परीक्षा होगी तब सूचित किया जाएगा। प्रांताध्यक्ष राकेश दुबे ने कहा कि शिक्षा विभाग ने कहा था कि हमें बताया जाएगा किस साल से कितने वर्ष तक के शिक्षकों को परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिलेबस के बारे में भी नहीं बताया गया। कहते हैं पोर्टल पर डाल दिया। विभाग एक विधिवत आदेश जारी करें। 29 मई के सुप्रीम कोर्ट के डबल बैंच निर्णय के खिलाफ शिक्षक संगठन ने बड़ी बैंच में अपील की है। 30 अगस्त को जंतर-मंतर प्रदर्शन करेंगे। TET के दायरे में आने वाले शिक्षक देशभर के शिक्षक जंतर मंतर में जुटेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

image Raj Shekhar
5002 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc