लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईः विकास प्राधिकरण का बाबू 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। आये दिन किसी न किसी विभाग के भ्रष्ट अधिकारी -कर्मचारी लोकायुक्त की जद में आ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी भोपाल का है, जहां भोपाल विकास प्राधिकरण ( बीडीए BDA) का एक भ्रष्ट बाबू 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया है। समाचार के लिखे जाने तक बाबू के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी थी।
दरअसल लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण के बाबू सहाबुद्दीन को रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त ने उसे 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी बाबू सहाबुद्दीन के खिलाफ आवेदक घनश्याम राठौर ने शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।

बड़ी खबरः किसान आत्महत्या मामले में नायब तहसीलदार, पटवारी, बाबू और एक कर्मचारी निलंबित
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
0 Comments
Related News
Follow Us
Advertisement
Newsletter
for more information contact us

