Trending

MP TOP NEWS TODAY: अहमदाबाद प्लेन हादसे पर एमपी में शोक, CM डॉ मोहन ने जताया दुख, BJP नेता ने किया सुसाइड, रेप पीड़िता नाबालिग को गर्भपात की अनुमति, दिव्यांग बेटी से दरिंदगी, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें

MP TOP NEWS TODAY: अहमदाबाद प्लेन हादसे पर एमपी में शोक, CM डॉ मोहन ने जताया दुख, BJP नेता ने किया सुसाइड, रेप पीड़िता नाबालिग को गर्भपात की अनुमति, दिव्यांग बेटी से दरिंदगी, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें

MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 12 जून क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

अहमदाबाद प्लेन हादसे पर CM डॉ मोहन ने जताया दुख

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। इस घटना में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसे लेकर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दुख जताया हैं। पढ़ें पूरी खबर

बीजेपी नेता ने जहर खाकर किया सुसाइड

मध्य प्रदेश के खंडवा से बड़ी खबर सामने आई है, यहां पूर्व भाजपा जिला महामंत्री संतोष पांडे ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते जहर खा लिया। जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें इंदौर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गई। इससे पहले उन्होंने तीन वीडियो बनाए और आत्महत्या का कारण बताया। पढ़ें पूरी खबर

इसे भी पढ़ें- सिपाही ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ASP कार्यालय में पदस्थ था आरक्षक भानुप्रताप राजावत

सोनम रघुवंशी मामले में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

 राजा रघुवंशी हत्याकांड सोनम रघुवंशी को लेकर इस समय पूरे देश में चर्चा हो रही है। हर किसी के जुबान पर बस सोनम रघुवंशी की कहानी सुनने को मिल रही है। इसी बीच  बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भी बयान सामने आया है। शास्त्री ने सोनम को लेकर चौकाने वाली बात कही है, साथ ही लव और अरेंज मैरिज को लेकर भी अपनी बात रखी है। बाबा बागेश्वर  ने कहा कि ऐसे मामले देखने के बाद उनके जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं। वहीं मैरिज को लेकर उन्होंने कहा है कि ये दोनों ही सिस्टम खराब है। पढ़ें पूरी खबर

महिला से जबरन धर्मांतरण और रेप

मध्यप्रदेश के दमोह में महिला से जबरन धर्मांतरण और रेप का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को जांच में लिया है। पढ़ें पूरी खबर

हाईकोर्ट ने रेप पीड़िता नाबालिग को दी गर्भपात की अनुमति

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने रेप पीड़िता नाबालिग को गर्भपात करने की अनुमति दे दी है, हाई कोर्ट ने कहा है कि क्योंकि नाबालिक का गर्भ 28 सप्ताह से ज्यादा है। लिहाजा डॉक्टरों की विशेष निगरानी में गर्भपात किया जाए। दरअसल दमोह निवासी एक नाबालिग और उसके परिवार ने दमोह जिला एवं सत्र न्यायालय में गर्भपात की अनुमति के लिए याचिका लगाई थी, जिसको सुनते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय ने हाई कोर्ट को एक पत्र भेजा था। जिस पर हाईकोर्ट ने गर्भपात करने की अनुमति दे दी है। पढ़ें पूरी खबर

बांधवगढ़ में जंगली हाथियों के बन रहे पहचान पत्र

वैसे तो पहचान पत्र की जरूरत आपको हर एक छोटे बड़े काम मे पड़ती है। बैंक में खाता खुलवाने जाएं या कोई अन्य काम पर क्या जंगल मे रहने वाले वाइल्ड एनिमल्स को भी भला पहचान पत्र की क्या जरूरत पड़ती है। इसका उत्तर है हा अब जंगल मे रहने वाले वन्यजीवों को भी इसकी जरूरत पड़ने लगी है। सुनकर आश्चर्य होगा लेकिन इन दिनों विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व में जंगली हाथियों के पहचान पत्र बनाए जा रहे है। पढ़ें पूरी खबर

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया खुलासा

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है. सोनम रघुवंशी ने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या की राजिश रची थी. पढ़ें पूरी खबर

ऊर्जा मंत्री का घेराव

मोदी सरकार के 11 साल की प्रेसवार्ता में उपलब्धियां बताने पहुंचे मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का लोगों ने घेराव कर दिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों को रोकने की कोशिश की। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने खुद लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। पढ़ें पूरी खबर

विधायक के गुमशुदा होने का पोस्टर वायरल

डबरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे के ‘लापता’ होने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं विधायक की जानकारी देने पर इनाम दिए जाने की भी बात कही गई है. पढ़ें पूरी खबर

नाबालिग दिव्यांग बेटी से दरिंदगी

मध्य प्रदेश के मैहर जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां पिता ने नाबालिग दिव्यांग बेटी से रेप की वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल, पुलिस ने दरिंदें को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है. पढ़ें पूरी खबर

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

image Raj Shekhar
5031 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc