Trending

‘कभी नाले की सफाई कभी खंबे पर चढ़ाई तो कभी चप्पलों का त्याग’, कांग्रेस ने प्रद्युम्न तोमर को बताया इवेंट मंत्री, BJP ने कही ये बात

‘कभी नाले की सफाई कभी खंबे पर चढ़ाई तो कभी चप्पलों का त्याग’, कांग्रेस ने प्रद्युम्न तोमर को बताया इवेंट मंत्री, BJP ने कही ये बात

शिखिल ब्यौहार, भोपाल। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार मंत्रीजी ने बढ़ती विभागीय शिकायतों के साथ निराकरण में देरी से परेशान होकर कॉल सेंटर खोला है। मंत्री ने 0755-4344299 नंबर भी जारी कर दिया है। इस कवायद को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर करारा हमला बोला हैं।

सीएम हेल्पलाइन ही हेल्पलेस- कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता फिरोज सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि राज्य में शिकायतों के तमाम मंच वेंटिलेटर पर हैं। प्रदेश सरकार का शिकायतों के दर्ज कराने के साथ समाधान का सबसे बड़ा प्लेटफार्म सीएम हेल्पलाइन ही हेल्पलेस साबित हो चुकी है। इसके अलावा प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई सिर्फ अफसरों के फोटो खिंचवाने का एक जरिए है तो विभागीय टोल फ्री नंबर सिर्फ दिखावा है। लिहाजा इनका नाम परिवर्तन कर डेड नंबर रख देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ऊर्जा मंत्री का घेराव: मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे थे प्रद्युम्न सिंह तोमर, पुलिस ने रोका

कांग्रेस ने बताया ऊर्जा मंत्री का नया इवेंट

कांग्रेस नेता फिरोज ने आगे कहा कि सरकार के ही मंत्री सरकारी व्यवस्था की पोल खोल दी है। लेकिन, यह पोल उस मंत्री ने खोली जिन्हें जनता इवेंट मंत्री के नाम से जानती है। कभी नाले की सफाई, तो कभी खंबे पर चढ़ाई तो कभी चप्पलों का त्याग। यह भी मंत्री का नया इवेंट है। हकीकत में सरकार को इस इवेंट से सीख लेते हुए प्रदेश की त्रस्त जनता को राहत देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: एक्शन में ऊर्जा मंत्री: बिजली कटौती पर लगाई अफसरों की क्लास, प्रद्युम्न तोमर ने पार्क के बाहर लगाया झाड़ू

सियासी नसीहत पर बीजेपी ने बोला हमला

वहीं कांग्रेस की सियासी नसीहत पर बीजेपी ने हमला बोला हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को एसी वाले ड्राइंग रूम पालिटिक्स ही रास आती है। जब-जब सकारात्मक कदम हमारे जन प्रतिनिधियों के दिखाई दिए कांग्रेस की नींद उड़ी और नकारात्मक जुबानी खर्च सामने आने लगते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंत्री और विधायक का यह कर्तव्य है कि कैसे जनता को बेहतर से बेहतर सेवाएं दी जाएं। समर्पण का यह भाव ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर में अक्सर दिखाई देता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

image Raj Shekhar
5009 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc