Bihar News: बाजार गई युवती लापता, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
Bihar News: गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर युवती के परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक सोमवार को युवती परिजनों को बोलकर घर से बाजार के लिए निकली थी, लेकिन वह समय पर वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.
अनहोनी की आशंका
युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह पढ़ाई में भी काफी अच्छी थी. उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि रामशिला पहाड़ी पर रहने वाले दिनेश प्रसाद के बेटे विक्की कुमार ने हमारी बेटी का अपहरण किया है, क्योंकि वह अपराधी है. वह कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है. उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पता चला है कि आरोपी युवक हमारी बेटी से शादी करना चाहता था. शायद इसी मकसद से मेरी बेटी का अपहरण किया है.
जांच में जुटी पुलिस
उक्त मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के घर छापामारी भी की है, लेकिन आरोपी युवक घर पर नहीं मिला. वहीं, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही युवती का पता लगाकर उसे सुरक्षित घर पहुंचा दिया जाएगा. इस घटना के बाद परिजन बेसब्री से अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, देखें नई तारीख
0 Comments
Related News
Follow Us
Advertisement
Newsletter
for more information contact us

