Trending

‘उपयोगी’ होगी योगी की युवा नीतिः युवाओं के जरूरत के हिसाब से प्लान तैयार करेगी सरकार, विशेषज्ञों का स्वतंत्र युवा आयोग बनाने पर भी विचार

‘उपयोगी’ होगी योगी की युवा नीतिः युवाओं के जरूरत के हिसाब से प्लान तैयार करेगी सरकार, विशेषज्ञों का स्वतंत्र युवा आयोग बनाने पर भी विचार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के सर्वांगिण विकास के लिए एकीकृत युवा नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि नई नीति युवाओं की बदलती अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाई जाए. इसके साथ ही युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों की निगरानी, मूल्यांकन और सुझाव देने के लिए विशेषज्ञों की सहभागिता वाला स्वतंत्र राज्य युवा आयोग गठित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाए.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नीति तैयार करने से पहले 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को समझना जरूरी है. इसके लिए विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों, युवा पेशेवरों और अन्य वर्गों के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही सार्वजनिक डोमेन के माध्यम से भी सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि नीति वास्तविक जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार हो सके.

इसे भी पढ़ें- काम कम, विज्ञापन भरपूर करेंगे! योगी सरकार प्रचार में हर दिन उड़ाए 2.3 करोड़, 8 साल में पानी की तरह बहाया जनता का पैसा, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में युवाओं के लिए संचालित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रत्येक पात्र युवा तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए. नई युवा नीति में शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, रोजगार, नवाचार, डिजिटल सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, खेल, नेतृत्व विकास तथा संस्कृति और विरासत जैसे सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और अन्य उभरती तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाए. प्रत्येक जिले में उद्यमिता और नवाचार के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाए और यूथ इन्क्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप प्रोत्साहन और रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जाए. युवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित कर करियर मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति, रोजगार मिलान और अन्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई जाए.

इसे भी पढ़ें- राहुल को रोकने का प्रयास! अजय राय बोले- प्रयागराज का कार्यक्रम रोकने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार

बैठक में मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल इंडस्ट्रियल एंड एम्प्लायमेंट ज़ोन की स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना को और प्रभावी बनाने तथा इसे प्रत्येक विश्वविद्यालय और महाविद्यालय परिसर तक विस्तारित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा. उन्होंने युवा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों सहित अन्य विशेषज्ञों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निजी कोचिंग संस्थानों की बढ़ती रुचि का लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलना चाहिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेलों को युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम बताते हुए खेल अवसंरचना के तेजी से विकास के निर्देश दिए. उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान, प्रत्येक विकास खंड में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्रत्येक जिले में खेल उत्कृष्टता केंद्र और प्रत्येक मंडल में हाई परफॉर्मेंस सेंटर विकसित करने पर बल दिया. साथ ही आधुनिक पुस्तकालयों, अध्ययन केंद्रों और रीडिंग स्पेस का विस्तार करने के निर्देश दिए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सके.

image Raj Shekhar
5003 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc