कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए कवायदः राहुल गांधी और आलाकमान के इंटरव्यू के बाद फाइनल होगा नाम
शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए कवायद शुरू हो गई है। जिलों में नया नेतृत्व खोजने पार्टी के 200 नेता निकले हैं। लगातार बैठकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा लोगों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और आलाकमान इंटर-व्यू लेगा उसके बाद जिला अध्यक्षों का नाम फाइनल होगा।
Breaking: सिपाही ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ASP कार्यालय में पदस्थ था आरक्षक भानुप्रताप राजावत
दरअसल 30 जून तक पूरे प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलेगा। इसी कड़ी में जिला अध्यक्षों के लिए 6-6 नामों का पैनल तैयार कर आलाकमान को भेजा जाएगा। पैनल में शामिल नामों को दिल्ली बुलाकर इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में जो पास होगा उसको जिला अध्यक्ष की कमान मिलेगी।
12 जून महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर के मस्तक पर त्रिपुंड अर्पित कर अद्भुत श्रृंगार,
कांग्रेस हाईकमान के इस कदम से प्रदेश में ब्याप्त गुटबाजी पर विराम लगेगा। वहीं नए जिला अध्यक्ष हाईकमान द्वारा तय किए जाने के बाद किसी गुट विशेष नेता का लेबल भी नहीं लगेगा। इससे पार्टी कार्यकर्ता और जनता में अच्छा संदेश जाएगा। नया अध्यक्ष निष्पक्ष होकर काम कर सकेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
0 Comments
Related News
Follow Us
Advertisement
Newsletter
for more information contact us
