एक्शन में ऊर्जा मंत्री: बिजली कटौती पर लगाई अफसरों की क्लास, प्रद्युम्न तोमर ने पार्क के बाहर लगाया झाड़ू
कर्ण मिश्रा, ग्वालियर. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक्शन मोड में नजर आए. आज गुरुवार को भोपाल से ग्वालियर पहुंचते ही उन्होंने विद्युत केंद्र का औचक निरीक्षण किया. साथ ही बिजली चोरी भी पकड़ी. इसके अलावा ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी और निराकरण कर निर्देश दिए.
दरअसल, बिजली कटौती ने ऊर्जा मंत्री की नींद उड़ाई हुई है. भोपाल से ग्वालियर लौटते ही ऊर्जा क्षेत्र में निकले. उन्होंने बिजली केंद्र पर बैठ उपभोक्ता की शिकायतें सुनी. बिजली फाल्ट से नाराज उपभोक्ता के पास खुद मंत्री पहुंच गए. तीन घंटे से बिजली गुल थी. ऐसे में मंत्री ने बिजली अफसरों की क्लास भी लगाई.
इसे भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री का घेराव: मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे थे प्रद्युम्न सिंह तोमर, पुलिस ने रोका
इसके अलावा महाराजपुरा में मंत्री ने ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी भी पकड़ी. ऐसे में उन्होंने लोगों से वैध बिजली कनेक्शन लेने की भी अपील की. वहीं प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हजीरा इलाके में स्थित पार्क के बाहर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
देखें वीडियो-
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
0 Comments
Related News
Follow Us
Advertisement
Newsletter
for more information contact us

