Trending

IPL 2025: आज शाम श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज से होगा भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आगाज, अरिजीत और दिशा समेत ये स्टार भी करेंगे परफॉर्म, जानिए और क्या होगा खास

IPL 2025: आज शाम श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज से होगा भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आगाज, अरिजीत और दिशा समेत ये स्टार भी करेंगे परफॉर्म, जानिए और क्या होगा खास

IPL 2025 Opening Ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन यानी IPL 2025 का इंतजार अब खत्म हो गया है। आज मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच सीजन का उद्घाटन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले ईडन गार्डन्स में भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई फिल्मी सितारे अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का मनोरंजन करेंगे। आइए, ओपनिंग सेरेमनी से जुड़ी कुछ अहम अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत आज शाम 6:00 बजे से होगी, जिसे देखने के लिए फैंस को अलग से टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है। जिन फैंस के पास केकेआर बनाम आरसीबी मैच का टिकट है, वे इसके जरिए उद्घाटन समारोह का लुत्फ उठा सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का लाइव ब्रॉडकास्ट होगा और जियोसिनेमा (JioCinema) पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

ये सितारे देंगे परफॉर्मेंस

ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह के साथ करण औजला परफॉर्म करते नजर आएंगे। इसके अलावा, मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने डांस मूव्स दिखाकर लोगों का मनोरंजन करेंगी। दिशा के साथ वरुण धवन का भी नाम सामने आ रहा है। वहीं, सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के लिए आ सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा और विक्की कौशल के भी इस इवेंट में शामिल होने की चर्चा है।

शाहरुख खान भी रहेंगे मौजूद?

पहला मुकाबला शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का है। इस खास मौके पर ओपनिंग सेरेमनी के साथ पहला मुकाबला देखने के लिए शाहरुख खान भी यहां पहुंच सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान भी शामिल हो सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

image Raj Shekhar
5172 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc