Trending

प्यार के जाल में फंसा बुजुर्ग: 35 साल की महिला ने रिटायर्ड शिक्षक से की शादी, अंतरंग पलों को रिकॉर्ड कर किया ब्लैकमेल, फिर संपत्ति हड़पकर घर से निकाल दिया

प्यार के जाल में फंसा बुजुर्ग: 35 साल की महिला ने रिटायर्ड शिक्षक से की शादी, अंतरंग पलों को रिकॉर्ड कर किया ब्लैकमेल, फिर संपत्ति हड़पकर घर से निकाल दिया

शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 74 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक को 35 वर्षीय महिला से प्यार हो गया। फिर महिला ने प्रेम जाल में फंसाकर उनकी संपत्ति हड़प ली। इतना ही नहीं महिला ने बुजुर्ग को घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके साथी पर एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह पूरा मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने रिटायर्ड शिक्षक से प्रेम किया। फिर ब्लैकमेल कर शादी की। बुजुर्ग के साथ अंतरंग फोटो खीचें और इन्हें वायरल करने की धमकी देकर शादी के लिए मजबूर किया। निकाह के समय 8 लाख रुपये की मेहर की रकम तय हुई। जिसे महिला ने शादी के तुरंत बाद ले लिया।

ये भी पढ़ें: हाथ में कलावा मंदिर जाने का ढोंग… मुकीम कुरैशी ने सोनू बनकर फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, सच सामने आने पर युवती की पैरो तले खिसकी जमीन

साल 2023 में संपर्क में आया था पीड़ित बुजुर्ग

पीड़ित बुजुर्ग रफीक अहमद गुना का निवासी हैं। करीब दो साल पहले (2023) में हसीना बी नामक महिला के संपर्क में आया था। रफीक की पत्नी नहीं थी और वो अकेले रहता था। हसीना बी ने रफीक से जान पहचान बढ़ाई और उसकी संपत्ति को अपना लक्ष्य बना लिया। धीरे-धीरे रफीक के विश्वास को जीत लिया और उसे गुना से भोपाल लेकर आई। दोनों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक साथ रहना शुरू किया और शादी की।

पहले से शादीशुदा थी महिला

हसीना बी ने शादी के बाद धीरे-धीरे रफीक की संपत्ति अपने नाम करानी शुरू कर दी। सबसे पहले उसने कार अपने नाम करा ली। फिर बैंक में जमा लगभग 25 लाख रुपये की राशि ली। उसे अपने पास रख ली। दो साल के भीतर ही बैंक बैलेंस पूरी तरह से खत्म कर दिया। पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि हसीना बी पहले से शादीशुदा थी। जबकि उसने अपनी पहचान को अविवाहित बताया था।

ये भी पढ़ें: मुस्कान और सोनम कांड के बाद लड़कों में दहशत: साथी चुनने से पहले डिटेक्टिव एजेंसी ले रहे सहारा, इस तरह की निकलवाई जा रही जानकारी

इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और हसीना बी समेत उसके साथी फरहान के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस को शक है कि महिला ने बुजुर्ग की संपत्ति को हड़पने के लिए साजिश रची थी। फरहान की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला और उसके साथी ने बुजुर्ग की पूरी जिंदगी को अपनी शातिर साजिश का शिकार बना लिया। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

image Raj Shekhar
5044 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc