Trending

Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update : ChatGPT से IPL की फर्जी टिकट बनाई, 4 गिरफ्तार… बड़े भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार… बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… ग्राम पंचायत सचिव को हटाने की मांग

Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update : ChatGPT से IPL की फर्जी टिकट बनाई, 4 गिरफ्तार… बड़े भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार… बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… ग्राम पंचायत सचिव को हटाने की मांग

Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update : दुर्ग. यूपी के लखनऊ सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने चैट जीपीटी से आईपीएल मैच की नकली टिकट बनाकर स्टेडियम के बाहर दर्शक को बेचने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है. चारो युवक दुर्ग के रहने वाले हैं. नया ऑफिस खोलने के लिए चारों युवकों ने ठगी करने के लिए मैच की टिकट बनाकर बेची थी. स्थानीय पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सायबर सेल की मदद से चारो युवको को गिरफ्तार किया है. सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक प्रार्थी प्रदीप सिंह निवासी सुशील नगर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पहले धारा 318 (4) के तहत केस दर्ज किया.

बड़े भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार 

भिलाई. घरेलू विवाद के कारण बड़े भाई को फावड़ा से हमला कर छोटे भाई ने मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि रूआबांधा स्थित मायानगर एचएससीएल कॉलोनी निवासी अशोक यादव और उसका छोटा भाई मनोज यादव दोनों मजदूरी का काम करते थे. दोनों के मध्य घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था. रविवार 10 मई की शाम अशोक और मनोज के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि घर में रखे फावड़े से मनोज ने अशोक पर घर में रखे फावड़े से हमला कर दिया. घटना में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. आसपास के लोगों की मदद से पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. डॉयल 108 एंबुलेंस की मदद से अशोक को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देख रायपुर रेफर किया गया. परिजन और मेडिकल टीम उसे रायपुर लेकर जा रही थी. तभी रास्ते में ही अशोक ने दम तोड़ दिया. शव फिलहाल मेकाहारा की मरचूरी में रखा गया है. शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.

मामले में की जा रही जांच 

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों सगे भाई है. घरेलू विवाद के चलते घटना होना संदेह जताया है. कि जा रहा है. जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा. बहरहाल अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. जांच जारी है.

ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

बेमेतरा. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 12 मई को जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत नारायणपुर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में समाधान शिविर आयोजित किया गया है. ग्राम नारायणपुर कलस्टर में ग्राम भिलौनी, झुलना, चकवाय, नारायणपुर, अमलडीहा, लोहडंगिया, दर्री, मोहलाईन, घुरसेना, चिचोली, अकोली करमसेन, टेमरी टोहडी एवं नवागांव ग्राम पंचायत के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है. शिविर का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे निर्धारित किया गया है. समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं से पात्र अनेक हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा. शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा. शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

डौंडीलोहारा. ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम बैहाकुंआ में रविवार को एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान अलीराम प्रजापति (65 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार घटना सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच की बताई जा रही है. अलीराम प्रजापति ने अपने घर के एक कमरे में मियार से गमछे के सहारे फांसी लगा ली. जब घर उन्हें के सदस्य कमरे में पहुंचे तो बुजुर्ग फांसी पर झूलते मिला. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की. एएसआई अनीतराम यादव ने परिवार के हवाले से बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक लंबे समय से बीमारी से परेशान रहता था, प्रारंभिक तौर पर इसी वजह से आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मृतक के पुत्र श्याम कुमार प्रजापति की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामले को जांच विवेचना में लिया है.

अग्रसेन भवन में लगेगा निःशुल्क स्पीच थेरेपी शिविर

राजनांदगांव. बच्चों एवं युवाओं में बढ़ती तुतलाहट, हकलाहट एवं वाणी दोष की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से अग्रवाल सभा द्वारा निःशुल्क स्पीच थेरेपी मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर 14 मई से 17 मई तक अग्रसेन भवन, पुराने बस स्टैंड के पीछे, राजनांदगांव में आयोजित होगा. शिविर में रायपुर के प्रसिद्ध स्पीच विशेषज्ञ सत्यनारायण मित्तल द्वारा बच्चों एवं युवाओं की जांच कर आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से उपचार एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा. आयोजक अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल एवम् अग्रवाल नवयुवक मंडल ने बताया कि शिविर में वाणी दोष, तुतलाहट, हकलाहट जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. अग्रवाल सभा के आलोक बिंदल, अशोक अग्रवाल, महिला मंडल की मंजू खोखरिया, रेखा अग्रवाल एवं नवयुवक मंडल के हर्ष लोहिया सूरज अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 3 वर्ष से 40 वर्ष तक के लोगों का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा. विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों की समस्या के अनुसार थेरेपी एवं अभ्यास बताए जाएंगे, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ सके और वे सामान्य जीवन में सहज रूप से संवाद कर सकें. शिविर में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीयन आवश्यक रखा गया है. साथ ही है अभिभावकों से बच्चे का नाम, आयु, कक्षा, पूरा पता एवं माता-पिता की जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है. शिविर में आने वाले प्रतिभागियों को फोटो साथ लाने कहा गया है. अग्रवाल सभा, महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित यह शिविर सामाजिक सेवा एवं जन जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. संस्था का उद्देश्य वाणी दोष से पीड़ित बच्चों एवं युवाओं को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करना है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ सकें. 

narayana

ग्राम पंचायत सचिव को हटाने की मांग

पंडरिया. जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत किशुनगढ़ में पदस्थ सचिव रामाधार साहू को हटाने की मांग अब उग्र रूप लेती जा रही है. सरपंच, उपसरपंच, पंचों और ग्रामीणों ने सचिव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव के कार्य व्यवहार और पूर्व रिकॉर्ड को देखते हुए पंचायत में अविश्वास और असंतोष का माहौल बन गया है. जानकारी के अनुसार रामाधार साहू की नियुक्ति 20 फरवरी को ग्राम पंचायत किशुनगढ़ में की गई थी. इसके बाद से पंचायत में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है. ग्रामीणों का आरोप है कि यह सचिव पूर्व में जिन पंचायतों में पदस्थ रहे वहां भी अनियमितताओं और घोटालों के आरोप लगे थे. इसी कारण ग्रामीण नहीं चाहते कि पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हों.

ग्राम पंचायत किशुनगढ़ के सरपंच रोहित कुमार टंडन द्वारा मुख्य कायर्पालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया को लिखित आवेदन देकर सचिव को तत्काल हटाने की मांग की गई है. आवेदन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाने, राशन कार्ड और जॉब कार्ड आवेदनों में हस्ताक्षर नहीं करने, पंचायत बैठकों की सूचना जारी नहीं करने, फोन रिसीव नहीं करने तथा आम बाजार नीलामी प्रक्रिया लंबित रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. वहीं ग्राम पंचायत छीरपानी से भी पूर्व में सचिव रामाधार साहू के खिलाफ शिकायत की गई थी. वहां के सरपंच द्वारा आरोप लगाया गया कि वर्ष 2024-25 की रोकड़ बही, बिल वाउचर और अन्य दस्तावेज प्रभार में नहीं दिए गए, जिससे ऑडिट कार्य प्रभावित हो रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल तथा अन्य अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है लेकिन चार माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर सचिव को नहीं हटाया गया तो पंचायत के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि सामूहिक इस्तीफा देंगे तथा जिला पंचायत कबीरधाम कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे. गांव में 15 मई से जिला पंचायत कार्यालय के सामने आंदोलन शुरू होने की चर्चा भी तेज हो गई है.

image Raj Shekhar
5005 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc