Trending

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सचिन गुप्ता बने अंबाला के नए डीसी

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सचिन गुप्ता बने अंबाला के नए डीसी

कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है। इस संबंध में राज्यपाल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी सचिन गुप्ता को अंबाला का नया उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किया गया है, जबकि आईएएस प्रदीप दहिया को रोहतक का उपायुक्त बनाया गया है।

जारी आदेशों के मुताबिक, वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी सचिन गुप्ता, जो अब तक रोहतक के उपायुक्त, एचएसवीपी प्रशासक तथा अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट के पद पर कार्यरत थे, अब अंबाला के डीसी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वे आईएएस अजय सिंह तोमर का स्थान लेंगे।

वहीं, वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप दहिया, जो गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, उन्हें रोहतक का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वे सचिन गुप्ता का स्थान लेंगे।

हरियाणा सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों के तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m 

image Raj Shekhar
5003 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc