Trending

अहमदाबाद प्लेन हादसा: लगभग 320 से अधिक लोगों की हुई है मौत, यात्रियों के अलावा हॉस्टल और उसके आसपास मौजूद रहे 50-60 लोगों की भी गई जान – सूत्र

अहमदाबाद प्लेन हादसा: लगभग 320 से अधिक लोगों की हुई है मौत, यात्रियों के अलावा हॉस्टल और उसके आसपास मौजूद रहे 50-60 लोगों की भी गई जान – सूत्र

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार दोपहर एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में प्लेन में सवार 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई। लेकिन मौत का आंकड़ा इससे कही ज्यादा है। सूत्रों के मुताबिक, यात्रियों के अलावा विमान जिस मेघानीनगर के पास जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा उसमें और उसके आसपास मौजूद लगभग 50-60 लोगों की जान इस हादसे में गई है। और उतने ही घायल भी बताए जा रहे हैं। यह विमान रनवे से उड़ान भरने के साथ ही एयरपोर्ट के पास बीजे मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल के ऊपर क्रैश हो गया था जिससे इमारत में भी आग लग गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त इमारत में मौजूद कई लोग भी इससे हताहत हुए हैं।

(320 मौतों की पुष्टि लल्लूराम. कॉम नहीं करता है… ये आंकड़े सूत्रों और प्रत्यक्ष दर्शीयों के मुताबिक है… इसमें फेरबदल संभव है…)

अहमदाबाद प्लेन हादसा : गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे पर जताया दुःख, राहत कार्यों की समीक्षा की, बोले- ‘1000 DNA टेस्ट कराने होंगे’

डॉक्टर्स हॉस्टल पर गिरा विमान

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा (टेल) मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल के ऊपर फंसा हुआ है।

Ahmedabad Plane Crash: टेक ऑफ के बाद पक्षियों के झुंड से टकरा गया प्लेन? इन  5 प्वाइंट में समझें एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश की वजह - Ahmedabad Air India  Dreamliner plane crash

Air India प्लेन क्रैश: नई नवेली दुल्हन खुशबू की पहली उड़ान ही बन गई आखिरी, पति के पास जा रही थी लंदन, प्लेन हादसे में गई जान

कैप्टन सुमित सभरवाल उड़ा रहे थे विमान

बताया जा रहा है कि जिस विमान का क्रैश हुआ है उसे कैप्टन सुमित सभरवाल चला रहे थे, जबकि उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। सुमित सभरवाल बेहद अनुभवी पायलट थे और उन्हें 8200 घंटे फ्लाइट उड़ाने का अनुभव था। इस हादसे के बाद दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।

अहमदाबाद विमान हादसा: प्लेन में सवार यात्रियों की आई पूरी लिस्ट, 242 में से  169 थे भारतीय | Mint

एयर इंडिया प्लैन क्रैश हादसा : 2 दिन पहले डॉ. कोमी ने दिया नौकरी से इस्तीफा, लंदन में होने वाली थी सेटल, हादसे में पति-बच्चे समेत पूरा परिवार खत्म

विमान में किस देश के कितने लोग थे सवार

इस घटना के बाद एअर इंडिया का भी बयान सामने आया है जिसमें क्रैश होने वाले विमान में मौजूद यात्रियों के बारे में जानकारी दी गई है। इस विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाल के नागरिक सवार थे।

Air India Plane Crash : विमान हादसे में जान गवाने वाले मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये देगी टाटा ग्रुप, घायलों के इलाज का उठाएगी पूरा खर्च

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान

फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (VT-ANB) विमान था, जो दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से टेकऑफ कर रहा थी। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ने ATC को ‘मेडे’ कॉल दी, लेकिन इसके बाद उसका संपर्क टूट गया। चश्मदीदों के मुताबिक, विमान हवा में असंतुलित हुआ और कुछ ही सेकेंड में एयरपोर्ट की सीमा के बाहर एक घनी आबादी वाले इलाके में आ गिरा। क्रैश के तुरंत बाद आग लग गई।

ट्रंप ने भी जताया दुःख

इस भीषण विमान हादसे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि, इस मुश्किल घडी में भारत के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि, यह विमान हादसा बहुत भयानक था।

पीएम मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर जताया दु:ख, कहा- 'यह शब्दों से परे

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में जिंदा बचा एक शख्स, इलाज जारी, बताई आपबीती

पंखी और फ्लैप्स में दिक्कत

अहमदाबाद मे हुए इस विमान हादसे को कई लोग अबतक का सबसे बड़ा विमान हादसा मान रहे हैं। अब इस हादसे को लेकर अमेरिका के मशहूर एविएशन एक्सपर्ट जॉन एम. कॉक्स ने भी बड़ा खुलासा किया है। कॉक्स के मुताबिक विमान के पुर्जे ठीक से कॉन्फिगर नहीं किए गए थे, इसलिए यह हादसा हुआ है।

एसोसिएटेड प्रेस से बात करते हुए कॉक्स ने कहा कि हादसे से संबंधित जो मैंने वीडियो देखे हैं, उससे यही लग रहा है कि पुर्जे ठीक से आकार नहीं ले पाया, जिसके कारण टेकऑफ होते ही विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान ने 242 लोग सवार थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

image Raj Shekhar
5021 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc