‘भाजपा दानपात्र में ऊपर से लगाकर ताला, अंदर सुरंग बनाकर करती है ‘महाघोटाला’- अखिलेश यादव
लखनऊ. राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर अखिलेश यादव लगातार सरकार को घेर रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंन चंदा चोरी के साथ साथ यूरिया खाद की बोरी में चोरी और कालाबाजारी का भी जिक्र किया है. अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि जो भाजपा का साथी है वो रामघाती और महापापी है.
अखिलश ने लिखा कि ‘भाजपा दानपात्र में ऊपर से लगाकर ताला, अंदर सुरंग बनाकर करती है ‘महाघोटाला’. सपा चीफ ने आगे लिखा कि ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का मुद्दा अब तो गांव-गांव तक पहुंच गया है. इसीलिए आधे भाजपाई डर के मारे, आधे शर्म के मारे भूमिगत हो गए हैं. भाजपा के बहकावे के चक्कर में जो भोले-भाले लोग भटक गये थे; अब तो उन्होंने घर, दुकान, मकान और गाड़ी से भाजपा के झंडे हमेशा के लिए उतार दिए हैं. भाजपा और उनके संगी-साथियों के लिए अब हर समाज ने अपने मन के दरवाजे भी बंद कर लिए हैं.’
इसे भी पढ़ें : काम कम, विज्ञापन भरपूर करेंगे! योगी सरकार प्रचार में हर दिन उड़ाए 2.3 करोड़, 8 साल में पानी की तरह बहाया जनता का पैसा, अखिलेश यादव ने साधा निशाना
अखिलेश ने आगे लिखा कि ‘जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी. जिन्होंने भगवान के दानपात्र में हाथ डाल दिया, वो इंसान या किसान को कैसे छोड़ सकते हैं. अब तक जो भाजपाई लोग यूरिया खाद की बोरी में चोरी करते थे अब उन्होंने कालाबाजारी के लिए पूरी की पूरी बोरी ही चोरी कर ली है. अब तो भाजपाई किसी भी घाट के नहीं रहे.
0 Comments
Related News
Follow Us
Advertisement
Newsletter
for more information contact us


