मुस्कान और सोनम कांड के बाद लड़कों में दहशत: साथी चुनने से पहले डिटेक्टिव एजेंसी ले रहे सहारा, इस तरह की निकलवाई जा रही जानकारी
शब्बीर अहमद, भोपाल. मुस्कान और सोनम के मामले सामने के बाद आधुनिकता के इस दौर में रिश्तों का ताना बाना टूटता जा रहा है. शादी के पवित्र बंधन को इन दोनों घटना ने शर्मसार कर दिया है. लगातार इस तरह के मामले सामने आने के बाद अब इसका साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहा है. युवा अब अपना हमसफर चुनने से पहले डिटेक्टिव एजेंसी का सहारा ले रहे हैं. वो पता लग रहे हैं कि जिससे उनकी शादी होने वाली है क्या उसका कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड तो नहीं है या फिर कोई अफेयर?
राजधानी भोपाल में काम करने वाली फेथ डिटेक्टिव एजेंसी के संचालक राजकुमार पांडे ने बताया कि जासूसी तो लोग लंबे समय से करवा रहे हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से इसकी संख्या दोगुनी हुई है. शादी करने वाले परिवार यह जानना चाहते हैं कि रिश्ता जोड़ने से उन्हें और उनके परिवार को जान माल का खतरा तो नहीं हो जाएगा. इस तरीके के 4 से 6 मामले अभी हैं, जिन पर इन्वेस्टिगेशन चल रही है. जासूसी करवाने वाला शख्स क्रिमिनल केस, फ्रेंड सर्कल, अल्कोहल, कैरेक्टर और सुसाइड जैसे मामलों की भी जानकारी मांगा जा रहा है. लड़के-लड़की कहीं क्रिमिनल माइंड तो नहीं. इसके बारे में भी लोग पड़ताल करा रहे हैं. सोनम और मुस्कान जैसे कांड सामने आने के बाद एजेंसियों की चुनौती भी बढ़ गई है. जासूसी वो परिवार ज्यादा करवा रहे हैं जो एक राज्य से दूसरे राज्य अपने बेटे या बेटी का रिश्ता जोड़ते हैं. ज्यादातर पढ़े-लिखे इस तरीके की जानकारी निकलवाते हैं.
शादी से घबरा रहे लड़के
सात जन्मों का बंधन माना जाने वाला शादी जैसा पवित्र रिश्ता तारतार हो रहा है. पीड़ित पुरुषों के लिए काम करने वाली संस्था के चंदन अरोड़ा ने बताया कि हमारे पास लगातार पुरुष प्रताड़ना के मामले सामने आ रहे हैं. अब लड़कों में शादी को लेकर खौफ का माहौल बन गया है. महिलाएं उनके हक में बने कानून का गलत उपयोग कर रही हैं. पुरुषों के ऊपर झूठे केस दर्ज कराए जाते हैं और वह लोग सिर्फ थाने, कोर्ट और जेल के चक्कर लगाते रहते हैं.
रिश्तो में लगातार आ रही दरार और पति-पत्नी के बीच बढ़ रहे अपराध के मामले अब सामाजिक स्तर पर चिंता का विषय बन गए हैं. शादी करने का सोच रहे युवाओं का कहना है कि अब हम लोग पहले से ज्यादा सावधानी के साथ जांच पड़ताल कर रिश्तो में आगे बढ़ने का काम करेंगे. ताकि भविष्य में हमें और हमारे परिवार को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो.
छोटे परिवार भी दरार का कारण
डिटेक्टिव एजेंसी के संचालक की माने तो बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी इंक्वायरी निकलवाई जा रही है. फिलहाल भोपाल, पुणे ,जबलपुर ,सिवनी, इंदौर जैसे कई शहरों से लड़के-लड़कियों की शादी से पहले इंक्वायरी करने का काम सामने आया है. एजेंसी संचालकों का कहना है कि जिस तरह से अपराध और सोनम, मुस्कान जैसे कांड बढ़ रहे हैं आगे यह काम और भी ज्यादा बढ़ने वाला है और चुनौतियां भी. क्योंकि वक्त के हिसाब से अपराधी भी शातिर भी होता जा रहा है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
0 Comments
Related News
Follow Us
Advertisement
Newsletter
for more information contact us

