Ahmedabad Plane Crash: राजस्थान के कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, सपनों का सफर बना अंतहीन दर्द
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार को टेक-ऑफ के महज दो मिनट बाद भीषण हादसे का शिकार हो गई। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान आग का गोला बनकर जमीन से टकराया, जिसमें सवार सभी 242 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस त्रासदी में राजस्थान के 10 लोगों की असमय मौत ने प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ा दी।

उदयपुर के भाई-बहन की असमय मौत
उदयपुर के मार्बल व्यवसायी पिंकू मोदी के दो बच्चे शगुन मोदी और शुभ मोदी भी इस विमान में सवार थे। दोनों लंदन में पढ़ाई कर रहे थे और छुट्टियों में भारत आए थे। अब वे वापस लौट रहे थे, लेकिन उनके सपनों का यह सफर मौत की मंज़िल पर थम गया। परिवार इस खबर से गहरे सदमे में है।
दो शेफ, जिनका सपना था एक नई पहचान
उदयपुर जिले के वल्लभनगर तहसील के रूदेड़ा गांव निवासी वरर्दी चंद्र मेनारिया और रोहिडा गांव के प्रकाश चंद मेनारिया लंदन में शेफ के रूप में कार्यरत थे। वे हाल ही में छुट्टी पर भारत आए थे और अब वापस काम पर लौट रहे थे। लेकिन ये वापसी कभी पूरी नहीं हो सकी।
बालोतरा की खुशबू तंवर की अधूरी कहानी
जोधपुर के खानाबेरा पुरोहितान की रहने वाली खुशबू तंवर की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। वह पहली बार अपने डॉक्टर पति के पास लंदन जा रही थी। बुधवार को वह अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थीं। पिता द्वारा एयरपोर्ट पर विदाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर एक मार्मिक स्मृति बन गया है।
बांसवाड़ा के पांच सदस्य भी विमान में थे सवार
बांसवाड़ा जिले के प्रतीक जोशी, कोमी व्यास, मिराया जोशी, नकुल जोशी और प्रद्युत जोशी इस फ्लाइट में सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवार अहमदाबाद रवाना हो गए हैं, जबकि गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। डीएसपी गोपीचंद मीणा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
सपनों की उड़ान, मातम में तब्दील
यह हादसा केवल तकनीकी त्रुटि नहीं था, बल्कि सैकड़ों सपनों, आशाओं और रिश्तों के टूटने की त्रासदी बन गया। गांव-गांव में शोक की लहर है, और राजस्थान के कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पढ़ें ये खबरें
- एक्सीडेंट के बाद घायल बच्ची को लेकर भागे थे दंपती, रास्ते में ही उसने तोड़ा दम, कार में एसी चलाकर रखा शव, सुबह ठिकाने लगाने ले जाते समय धराया बुजुर्ग
- CG News : बी.एड. प्रशिक्षण के लिए अनंतिम चयन और प्रतीक्षा सूची जारी, इस लिंक से करें चेक, 20 जून तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
- CG News : फ्लाईओवर पर आधे घंटे के भीतर चार हादसे, नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम
- बीजेपी का ‘वहशी’ नेता! युवती का अपहरण कर बंदूक की नोंक पर रेप करने की कोशिश, FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला…
- सोनम के भाई ने उज्जैन में किया राजा रघुवंशी का पिंडदान, सिद्धनाथ भगवान को अर्पित किया दूध, कौए को कराया भोजन तो गाय को खिलाई घास
0 Comments
Related News
Follow Us
Advertisement
Newsletter
for more information contact us
