Trending

दलित युवक से कुकर्म: बंधक बनाकर युवकों ने किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर…

दलित युवक से कुकर्म: बंधक बनाकर युवकों ने किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर…

सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर). मध्य प्रदेश के डबरा से एक दलित युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है. विशेष समुदाय के तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. यह मामला डबरा सिटी थाना क्षेत्र है.

28 वर्षीय पीड़ित युवक ने बताया कि 10 अगस्त 2022 को जंगीपुरा निवासी कल्लू जहीर, आशिक खान और अस्पाक खान उसे कल्लू के मकान मे ले गए. जहां उसको कमरे में बंदकर बेल्टों से मारा गया. कल्लू और आशिक खान ने उसके कपड़े उतरवाए और फिर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया. इस दौरान वहां मौजूद आशिक ने वीडियो बनाया. उन्होंने धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो वह उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.

इसे भी पढ़ें- पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध दुष्कर्म नहींः हाईकोर्ट की टिप्पणी- इच्छा के विरुद्ध अननेचुरल सेक्स और मारपीट क्रूरता है, बालिग पत्नी के साथ किया कृत्य रेप नहीं

ऐसे में वह बदनामी के डर से चुप रहा. जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए और फिर उसका शोषण करने लगे. तीनों की इस हरकत से परेशान पीड़ित ने अपने पड़ोस में रहने वाले साथी को बताई. जिसने उसे हिम्मत दिलाई कि वहां थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत करे. जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा. युवक की शिकायत पर पुलिस कल्लू और आशिक को घर से धर दबोचा. जबकि उनका तीसरा साथी अस्पाक फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें- लोहे का सरिया दिखा कर नाबालिग छात्र से अननेचुरल सेक्स की कोशिश, कोर्ट ने कहा- यह संगीन अपराध, आरोपी को 10 साल की सजा

इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 377 और एससी/एसटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम जुटी हुई है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

image Raj Shekhar
5014 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc