Trending

MP Weather Update: राजधानी में गर्मी ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड, 3 दिन गर्म लपटों से मिलेगी राहत, 42 जिलों में बारिश-आंधी तूफान का अलर्ट

MP Weather Update: राजधानी में गर्मी ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड, 3 दिन गर्म लपटों से मिलेगी राहत, 42 जिलों में बारिश-आंधी तूफान का अलर्ट

शब्बीर अहमद, भोपाल। इन दिनों मध्य प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रतलाम जिले में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो रात का सबसे कम तापमान 15.4 डिग्री पचमढ़ी में रिकॉर्ड हुआ। वहीं राजधानी भोपाल में गर्मी ने अप्रैल में सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी बीच मौसम विभाग ने आज से तीन दिनों तक तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है।

सौरभ शर्मा की कलाई कमाई से खरीदी अचल संपत्तियां: करीबी और रिश्तेदारों ने बड़ी संख्या में खरीदी जमीन, ED की जांच में हुआ खुलासा

प्रदेश में इन दिनों चल रही गर्म लपटों के चलते कई शहरों में लू चल रही है। हाल ये हैं कि राजधानी में तापमान ने अप्रैल महीने में सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी बीच प्रदेश में सबसे गर्म शहर रतलाम रहा। यहां 44 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया।

पिता को मिला न्याय: बेटी से रेप के आरोप में 1 साल जेल में रहा, अब कोर्ट ने किया बरी, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश, गैंगरेप के बाद युवती ने किया था सुसाइड

मौसम विभाग ने आज से तीन दिनों तक तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 42 जिलों में बारिश और आंधी तूफान के आसार जताए हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ एक्टिविटी के चलते मौसम में बदलाव दिखेगा। इसके कारण ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर संभाग के जिलों में हल्की बारिश और तेज आंधी की संभावना है। इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, शहडोल संभाग में मौसम साफ रहेगा। यानी मध्य प्रदेश में मौसम की दोहरी मार देखने को मिलेगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

image Raj Shekhar
5032 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc