Trending

विधवा बहू पर ससुर रखता था गंदी नजर : कई लड़क‍ियों से अवैध संबंध… रात में बुलाता था घर, अकेला पाते ही पुत्रवधू ने किया ऐसा हाल

विधवा बहू पर ससुर रखता था गंदी नजर : कई लड़क‍ियों से अवैध संबंध… रात में बुलाता था घर, अकेला पाते ही पुत्रवधू ने किया ऐसा हाल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, दिल्ली सरकार के रिटायर अफसर की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । रिटायर अफसर के बेटे और पत्नी की कोरोना महामारी में मौत हो चुकी है। पुत्र वधू पर हत्या का शक है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बहू के साथ होता था विवाद

यह पूरा मामला जिले के कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम का है। जहां, दिल्ली सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट के रिटायर अफसर पाती सिंह (64) की डंडे से पीट-पीटकर घर में उनकी हत्या कर दी गई। पाती सिंह की पत्नि और बेटे की कोरोना महामारी के दौरान मौत हो चुकी थी। अब घर में वो बेटे की बहू साथ रहते थे। जिससे उनका आए दिन विवाद होता था।

READ MORE : लखनऊ में पुलिस का खौफ खत्म ! देर रात डबल मर्डर, धारदार हथियार से काटा गला, इलाके में दहशत

सवा महीने पहले घर में मिली थी एंट्री

बताया जा रहा है कि सवा माह पहले ह पाती सिंह की बहु आरती को कोर्ट के आदेश पर घर मे एंट्री मिली थी। मौत से पहले संघर्ष के साक्ष्य मिले है। हत्या का शक पुत्रवधु आरती पर जताया गया है। आरोप है कि मृतक अपनी बहू पर गलत नीयत रखता था। पड़ोसियों का कहना है कि देर रात बहू और उसकी चचेरी बहन के साथ पाती सिंह का विवाद हुआ था।

READ MORE : ‘पैग’ के लिए पिता का खूनः बाप का कत्ल कर थाने पहुंचा किशोर, जानिए ‘जिंदगी’ देने वाले की बेटे ने क्यों छीनी जिंदगी…

नग्न अवस्था में मिली लाश

पुलिस ने बताया कि बैट से पीट-पीटकर रिटायर अफसर की हत्या कर दी गई। मृतक पाती सिंह का कई महिलाओं से अवैध संबंध था। रात में वह लड़क‍ियों को घर में बुलाता था। पाती सिंह अपनी पुत्र वधू पर भी गलत नीयत रखता था। शुक्रवार रात तकरीबन 9 बजे अनुराधा नाम की किरायेदार ने पाती सिंह को नग्न अवस्था में खून से लथपथ देखा। फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

image Raj Shekhar
5132 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc