Trending

ग्वालियर में हरियाणा के ट्रक ड्राइवर की मौत: दिनभर गाड़ी चलाने के बाद ट्रक में सोया, सुबह मृत मिला, लू लगने से मौत की आशंका

ग्वालियर में हरियाणा के ट्रक ड्राइवर की मौत: दिनभर गाड़ी चलाने के बाद ट्रक में सोया, सुबह मृत मिला, लू लगने से मौत की आशंका

कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रक ड्राइवर की मौत का मामला सामने आया है। मौत के पीछे की वजह भीषण गर्मी, लू के दौरान शराब पीने को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, यह घटना झांसी आगरा हाईवे पर करन ढाबा की है। जहां बुधवार को दिनभर ट्रक चलाने से लगी गर्मी के बाद ढाबे के पास ही रात में गाड़ी रोककर ट्रक ड्राइवर सोया गया, लेकिन गुरुवार सुबह वह मृत हालात में मिला। ट्रक स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मृत ड्रायवर की पहचान 38 साल के सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें: एमपी का अजब-गजब रेलवे ओवरब्रिज: 90 डिग्री वाली टर्निंग ने बढ़ाई टेंशन, एक्ससीडेंट का गढ़ न बन जाये ये ROB

वह हरियाणा के मैथानी का रहने वाला था। ASP निरंजन शर्मा का कहना है कि फिलहाल मौत के पीछे की शुरुआती वजह शराब पीने को माना जा रहा है। महाराजपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीएम रिपोर्ट से तय होगा कि मौत के पीछे गर्मी और लू की आशंका सही है या नहीं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: चेक पोस्ट में वसूली का खुला खेलः ढाबा कर्मचारी वर्दी पहन कर रहा था अवैध वसूली, ड्राइवरों ने ट्रक में बांधकर जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

image Raj Shekhar
5009 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc