Trending

दिन दहाड़े गांव में आ धमका बाघ: मवेशी को जबड़ों में दबाकर जंगल की ओर भागा, मंजर देख सहम उठे ग्रामीण 

दिन दहाड़े गांव में आ धमका बाघ: मवेशी को जबड़ों में दबाकर जंगल की ओर भागा, मंजर देख सहम उठे ग्रामीण 

निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी के कुरई वन परिक्षेत्र में बाघ के मवेशी का शिकार करते एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक टाइगर ग्रामीणों के सामने ही मवेशी पर अटैक कर उसे अपनी जबड़ो में दबाकर ले जाते दिख रहा है। जिस किसी ने भी इस घटना का मंजर अपनी आंखों से देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए। 

READ MORE: MP में करंट लगने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत: CM डॉ मोहन यादव ने घटना पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजे का किया ऐलान 

ग्रामीणों ने बाघ की इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल सिवनी के कुरई वन परिक्षेत्र अंतर्गत पिंडरईबुट्टे गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाघ ने दिन दहाड़े ग्रामीणों के सामने एक मवेशी पर हमला कर दिया। बाघ ने तेज़ी से झपट्टा मारते हुए मवेशी को शिकार बनाया और उसे अपने जबड़ों में दबाकर जंगल की ओर ले गया। इलाके में बाघ की मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।     

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

image Raj Shekhar
5013 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc