Ahmedabad flight crash incident पर सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना (Ahmedabad flight crash incident) में कई यात्रियों के असमय निधन पर अत्यंत दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. मुख्यमंत्री ने इस हृदय विदारक हादसे में दिवंगत यात्रियों, मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों और क्रू मेंबर्स के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिवारजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
बता दें कि हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के समय हुआ. जानकारी के मुताबिक विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया था. इससे ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. बताया जा रहा है कि विमान 242 यात्री सवार थे. सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है. हादसा मेघानीनगर के पास हुआ है. एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है.
इसे भी पढ़ें : ‘सीखना कभी न छोड़े’, ओम बिरला ने ट्रेनी अधिकारियों को किया संबोधित, कहा- संकट की घड़ी में घबराएं न बल्कि…
अहमदाबाद विमान दुर्घटना के एक चश्मदीद व्यक्ति ने बताया कि मेरा दफ्तर यहां से 200 मीटर दूर है. जैसे ही मैं दफ्तर से बाहर निकला, मुझे बहुत तेज आवाज सुनाई दी और अचानक पूरे इलाके में धुआं भर गया. यहां अफरा-तफरी मच गई और फिर हमने देखा कि यह हादसा हो गया था. जब मैं मौके पर पहुंचा,तो मैंने देखा कि मलबा यहां-वहां बिखरा हुआ था,आग लगी हुई थी और धुआं उठ रहा था. कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. फिर हमें पता चला कि विमान के पंख यहां गिरे थे और एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हमें हताहतों के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन यहां एक इमारत है जहां डॉक्टर रहते हैं.
0 Comments
Related News
Follow Us
Advertisement
Newsletter
for more information contact us

