‘गांव के 4 लड़कों के साथ सोती है भाभी’, ननद का आरोप- पति को शराब पिलाकर दूसरों के साथ मनाती है रंगरलियां, बहन का रेप करने भेजती है गुंडे
अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा) मध्य प्रदेश के कटनी में एक महिला ने अपनी भाभी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप। पीड़िता ने बताया कि उसकी भाभी गांव के कुछ लड़कों के साथ सोती है। साथ ही ननद का रेप करने के लिए गुंडे भेजने का भी बड़ा आरोप लगाए। पूरा मामला कटनी थाना क्षेत्र का है।
भाभी के लिए महिलाओं से की युवकों ने मारपीट!
दरअसल, देवरी गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी भाभी की वजह से गांव के कुछ लोगों ने घर घुसकर उनसे मारपीट की। उन्होंने बताया कि देर रात कुछ लड़के लाठी-डंडे लेकर घर आए। उन्होंने गाली-गलौज कर उनसे मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता बोली- रेप करने भेजती है गुंडे
पीड़िता ने बताया कि “भाई ने 10 साल पहले शादी की थी। लेकिन सालों से बच्चा नहीं हो रहा था। वह रात में भैया को शराब पिलाकर चली जाती और गांव के 4 लड़कों के साथ सोती है। मम्मी और बहन के साथ रेप करने के लिए गुंडे भेजती है। कहती है क्या खाकर अपने बेटे को पैदा की हो?”
दूसरे पक्ष ने कही कुछ और बात
हालांकि, दूसरे पक्ष ने इस मामले में बताया है कि महिला का पति शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था। जिसके कारण विवाद हुआ है। पुलिस थाने में शिकायत बढ़ा चढ़ा कर की जा रही है। वहीं थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में जांच की जा रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
0 Comments
Related News
Follow Us
Advertisement
Newsletter
for more information contact us

