Trending

राजा रघुवंशी केस में नया वीडियो आया सामने: होटल की लॉबी में नजर आ रहे दोनों, मोबाइल पर बिजी थी सोनम, घटना से ठीक पहले का बताया जा रहा CCTV फुटेज

राजा रघुवंशी केस में नया वीडियो आया सामने: होटल की लॉबी में नजर आ रहे दोनों, मोबाइल पर बिजी थी सोनम, घटना से ठीक पहले का बताया जा रहा CCTV फुटेज

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस मामले में एक नया CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें होटल की लॉबी में सोनम रघुवंशी और राजा दोनों साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो घटना से ठीक पहले का बताया जा रहा है, जो अब जांच में अहम कड़ी बन सकता है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और वीडियो को सबूत के तौर पर शामिल किया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने से केस में कई नए मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड केस के सभी आरोपियों को बुधवार को शिलांग कोर्ट में पेश किया गया था। जहां पुलिस ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। लेकिन 8 दिन की ही रिमांड मंजूर की गई है। फिलहाल पांचों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया खुलासा: सोनम ने खुद रची थी साजिश, मंगलसूत्र से खुला राज

ये है पूरा मामला

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) और सोनम रघुवंशी (25) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए पहले कश्मीर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने कामाख्या मंदिर दर्शन के बहाने मेघालय का रुख किया। 20 मई को दोनों इंदौर से बेंगलुरु और फिर असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे। 22 मई को शिलांग के मावलखियाट गांव स्थित शिपारा होम स्टे में रुके और वहीं से स्कूटी किराए पर लेकर घूमने निकले।

2 जून को राजा रघुवंशी की मिली थी लाश

2 जून को वेई सॉवडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद हुआ, जिससे उनकी हत्या की पुष्टि हुई। उनकी स्कूटी भी पास ही लावारिस हालत में मिली थी। राजा का शव 4 जून को इंदौर लाया गया और इसी दिन अंतिम संस्कार किया गया था।

ये भी पढ़ें: राजा-सोनम के बेडरूम की आई तस्वीर, शादी के एक माह बाद भी सजा है बेडरूम, परिवार बोला- घर का इंटीरियर उसी की पसंद; शादी का एक और वीडियो आया सामने

गाजीपुर से पकड़ाई सोनम

इसके बाद 8 जून रविवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नंदगंज पुलिस स्टेशन के सामने सोनम रघुवंशी ने आत्मसमर्पण कर दिया। सोनम को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने रातभर छापेमारी की। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों राज कुशवाह (सोनम का बॉयफ्रेंड), विशाल चौहान और आकाश राजपूत को इंदौर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी आनंद कुर्मी को सागर जिले के बीना से पकड़ा है। सोनम समेत कुल पांच आरोपियों को अरेस्ट किया गया।

आरोपियों ने जुर्म किया कबूल

सोनम और उसके साथी चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई थी। इस साजिश में तीन सुपारी किलर आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी भी शामिल थे। हत्या को लूटपाट का रंग देने के लिए राजा के गहने, पर्स और मोबाइल हटा दिए गए थे। इस मामले के सामने आने के बाद शिलांग पुलिस शुरुआत में इसे लूटपाट का मामला समझकर जांच कर रही थी। राजा की कॉल डिटेल में कोई सुराग नहीं मिला। जब पुलिस ने सोनम की कॉल डिटेल खंगाली तो शक की सुई घूमने लगी। फिर एक के बाद एक पूरा केस खुल गया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

image Raj Shekhar
5042 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc