कंप्यूटर सेंटर में फर्जीवाड़ा: 10वीं-12वीं का बनाया जा रहा था फर्जी मार्कशीट, शिकायतकर्ता के 50,000 पर फिरा पानी
शुभम जायसवाल, राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से फर्जीवाड़ा का सामने आया है. जहां ‘जीनियस कम्प्यूटर सेंटर’ में फर्जी तरीके से 10वीं और 12वीं का मार्कशीट बनाया जा रहा था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और दस्तावेज सहित तकनीकी उपकरण जब्त किए.
दरअसल, यह मामला राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है. शिकायतकर्ता कुमैरसिंह भिलाला ने बताया कि पत्नी के लिए दिल्ली बोर्ड से 10वीं और 12वीं करने के लिए कम्प्यूटर सेंटर पर संपर्क किया था. पत्नी ने पीटी कम्पनी में स्थित पूर्वी विद्या निकेतन सेंटर पर परीक्षा दी थी. जिसके बाद इन्होंने हमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट दी थी.
ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
शिकायतकर्ता ने कहा कि कम्प्यूटर सेंटर ने बताया था कि दिल्ली बोर्ड से मेरे पास मान्यता प्राप्त है. कोई दिक्कत नहीं है. पूरे भारत मे कही भी यहां मार्कशीट चलेगी. जब दस्तावेजों का उपयोग आंगनबाड़ी में पत्नी की नौकरी के लिए किया गया. तब जाकर पता चला कि ये फर्जी है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन साइट पर कोई जानकारी दर्ज नहीं है.
मार्कशीट के लिए 40-50 हजार रुपये का भुगतान
उन्होंने बताया कि मार्कशीट के लिए 40-50 हजार रुपये का भुगतान किया गया था. यह भी आरोप है कि कम्प्यूटर सेंटर पर दिल्ली और उत्तराखंड बोर्ड के नाम से फर्जी मार्कशीट तैयार की जाती है. इस मामले में थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. दस्तावेज प्राप्त करेंगे, कुछ साक्ष्य जुटाए हैं. गौतलबत है कि इससे पहले कर्नाटक यूनिवर्सिटी से बीएड मार्कशीट को लेकर भी शिकायत की गई थी.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
0 Comments
Related News
Follow Us
Advertisement
Newsletter
for more information contact us

