Trending

कांग्रेस से निष्कासित होने पर भड़के लक्ष्मण सिंह: गांधी परिवार को बताया नीच, राहुल पर फिर की अमर्यादित टिप्पणी, कहा- नई Congress करूंगा तैयार

कांग्रेस से निष्कासित होने पर भड़के लक्ष्मण सिंह: गांधी परिवार को बताया नीच, राहुल पर फिर की अमर्यादित टिप्पणी, कहा- नई Congress करूंगा तैयार

शब्बीर अहमद, भोपाल। कांग्रेस पार्टी से निष्कासित होने के बाद लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने गांधी परिवार को नीच बताया है। इतना ही नहीं लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की। वहीं उन्होंने नई पार्टी बनाने की बात कही है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई ने कहा कि पूरे प्रदेश का दौरा कर नई कांग्रेस तैयार करूंगा।

राहुल गांधी को भविष्य का प्रधानमंत्री नहीं बताया इसलिए…

कांग्रेस पार्टी से निष्कासन के बाद दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह भड़क उठे। उन्होंने एक बार फिर जमकर हमला बोला हैं। लक्ष्मण ने कहा कि राहुल गांधी को भविष्य का प्रधानमंत्री नहीं बताया इसलिए पार्टी से बाहर किया। हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस नेता सेना पर सवाल उठा रहे है। सेना पर सवाल उठाना देश के लिए गलत है। लक्ष्मण ने कहा कि राहुल गांधी संसद के नियम नहीं जानते है।

ये भी पढ़ें: खबर पर मुहर: कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए दिग्विजय सिंह के भाई, पार्टी ने जारी किया आदेश

खुद को रेस का घोड़ा कहने वाले कितनी बार हार चुके हैं

उन्होंने बताया कि संसद में सिर्फ डिफेंस बजट पर चर्चा कर सकते हैं। डिफेंस की रणनीति पर कोई चर्चा नहीं कर सकते। राहुल गांधी के अनर्गल बयान के कारण देश की जनता आहत है। राहुल गांधी के बयानों के कारण कार्यकर्ता सिर उठाकर जनता के बीच नहीं चल पाते हैं। वे हमेशा चर्चा में घिरे रहते हैं। राहुल गांधी खुद को रेस का घोड़ा कहते हैं कितनी बार वो हार चुका हैं। आगे कहा कि राहुल गांधी के पिता के साथ जिन्होंने काम किया उनका अपमान करते हो। लंगड़ा, बारात का घोड़े जैसी फालतू बातें करना बंद करो। बुद्धिजीवियों सॉरी कहो नहीं तो पार्टी का अंत होना निश्चित है।

ये भी पढ़ें: लक्ष्मण सिंह के निष्कासन पर सियासत: BJP ने कहा- राहुल गांधी MP में सृजन करने आए और विसर्जन की परिणीति शुरू हो गई, कांग्रेस ने बताया बड़ा संदेश

नई कांग्रेस करूंगा तैयार

वहीं लक्ष्मण सिंह ने कहा कि वे नई पार्टी बनाएंगे। आज नई कांग्रेस का गठन करने का वक्त आ गया है। अब ऐसी कांग्रेस बनाना है जहां पर कार्यकर्ताओं की सुनवाई हो अलाकमान से आदेश ना आए। पार्टी का विभाजन तो इंदिरा गांधी ने भी किया था। मध्यप्रदेश में ऐसी कांग्रेस का गठन हो जिसकी सोच राष्ट्रीय सोच हो। नरसिम्हा राव का पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर में रखने नहीं दिया यह नीच हरकत इन्होंने की थी। पूरे प्रदेश का दौरा कर नई कांग्रेस तैयार करूंगा। वहीं निष्कासन के लेटर को लक्ष्मण सिंह ने फाड़ दिया और कहा कि मैं कांग्रेसी था, कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी रहूंगा।

ये भी पढ़ें: कौन हैं लक्ष्मण सिंह ? जिन्हें कांग्रेस ने 6 साल के लिए किया निष्कासित, ऐसा क्या हुआ कि पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

6 साल के लिए निष्कासित हुए लक्ष्मण सिंह

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी के चलते यह कार्रवाई की गई है। डिसिप्लिनरी कमेटी के अध्यक्ष तारिक अनवर ने लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निष्कासित करने के लिए आलाकमान को सिफारिश भेजी थी। जिसके बाद बड़ा एक्शन लिया गया है।

कौन है लक्ष्मण सिंह

आपको बता दें कि लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। वे मध्य प्रदेश की राजनीति में एक जाना-माना चेहरा हैं। लक्ष्मण सिंह पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं।

https://www.facebook.com/watch/?v=749580474266531

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

image Raj Shekhar
5017 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc