Trending

चारधाम यात्रा 2026: CM धामी के निर्देश पर हरिद्वार कलेक्टर ने किया ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण

चारधाम यात्रा 2026: CM धामी के निर्देश पर हरिद्वार कलेक्टर ने किया ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण केंद्र पर समुचित एवं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए।

READ MORE: उत्तराखंड के पूर्व CM बी. सी. खंडूरी का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु, PM मोदी और राजनाथ सिंह ने जताया दुख

इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि अब तक ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से 37, 28,571 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि ऋषिकुल मैदान में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र पर 1,94,172 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।

image Raj Shekhar
5003 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc