Trending

Bhojpuri Star Ritesh Pandey : भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय लड़ेंगे भभुआ से विधानसभा चुनाव, विमान हादसे पर जताई संवेदना

Bhojpuri Star Ritesh Pandey : भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय लड़ेंगे भभुआ से विधानसभा चुनाव, विमान हादसे पर जताई संवेदना

प्रमोद कुमार/कैमूर : भोजपुरी के लोकप्रिय गायक व अभिनेता रितेश पांडेय ने सोमवार को कैमूर जिले के भभुआ में प्रेसवार्ता कर कई अहम बातों पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भभुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपनी तैयारी की जानकारी दी। हालांकि उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस राजनीतिक पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उनके लगातार भभुआ पहुंचने से सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया शोक

प्रेसवार्ता के दौरान रितेश पांडेय ने अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट हादसे पर गहरा शोक जताया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और पूरा देश इस समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। रितेश पांडेय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और योजनाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं आम जनता तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मोदी जी का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

कैमूर में प्रेसवार्ता कर रितेश पांडेय ने दी चुनावी संकेत

खास तौर पर उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ करते हुए कहा कि यह मिशन भारत के सैन्य इतिहास में ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार देखा गया कि भारत के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया और पूरी दुनिया में भारत की ताकत का लोहा मनवाया। इस ऑपरेशन के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

अंत में रितेश पांडेय ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि अगर सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूलों जैसी खेल-कूद और अन्य सुविधाएं दी जाएं, तो बच्चों की सर्वांगीण विकास में वृद्धि होगी। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सुधार की दिशा में कार्य करने की बात भी कही।

image Raj Shekhar
5027 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc