Trending

मुलाना में ज़मीनी विवाद में गोलीकांड, 51 वर्षीय व्यक्ति को लगी दो गोलियाँ

मुलाना में ज़मीनी विवाद में गोलीकांड, 51 वर्षीय व्यक्ति को लगी दो गोलियाँ

अनिल शर्मा, मुलाना। सुबह का वक्त था… खेतों में काम चल रहा था… लेकिन किसी ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि कुछ ही पल में पूरा इलाका गोलियों की आवाज़ से दहल उठेगा

मुलाना क्षेत्र में आज ज़मीनी विवाद के चलते हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। गांव मुलाना के कालपी फ्लाईओवर पुल के पास खेतों में तारबंदी कर रहे 51 वर्षीय गुरमीत सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी गई।

बताया जा रहा है कि ज़मीनी विवाद को लेकर अमन नामक युवक और गुरमीत सिंह के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी युवक ने गुरमीत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही गुरमीत सिंह खेतों में ही गिर पड़े, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजनों के अनुसार एक गोली गुरमीत सिंह के पैर में और दूसरी गोली गर्दन पर लगी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल गुरमीत सिंह को तुरंत मुलाना के एमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश कौशिक, मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के दो खोल बरामद हुए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है, जिसमें आरोपी युवक फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।


डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से गोली के खोल बरामद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दे रहा है, जिसने दो फायर किए। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


हरजोत सिंह ने बताया कि मेरे ताऊ जी को दो गोलियां लगी हैं। हम अपने प्लॉट पर पिलर लगा रहे थे, तभी कालपी का अमन नामक युवक बहस करने लगा और उसने मेरे ताऊ जी को दो गोली मार दी। हमने उन्हें मुलाना के एमएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

image Raj Shekhar
5006 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc