Trending

Ahmedabad Plane Crash Live Updates:घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, अबतक 133 शव बरामद

Ahmedabad Plane Crash Live Updates:घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, अबतक 133 शव बरामद

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एयर इंडिया का पैसेंजर विमाग बोइंग 737 क्रैश हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान में 242 लोग (क्रू और यात्री मिलाकर) सवार थे। जिनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का नाम भी शामिल है। उनके अलावा इस फ्लाइट में बीजेपी के कई नेता भी मौजूद थे। इस हादसे में सीएम विजय रुपाणी की मृत्यु हो चुकी है।

विमान में कुल 230 में से 169 भारतीय पैसेंजर थे, वहीं 53 ब्रिटिश नागरिक भी सवार थे। कनाडा से 1 और पुर्तगाल से 7 यात्री सवार थे। प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे। पायलट और बाकी क्रू मिलाकर 242 लोग सवार थे। इस हादसे को पीएम मोदी ने हृदय विदारक बताया तो वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे दिल दहला देने वाला करार दिया। अब तक 133 शव निकाले जाने की खबर है। सीएम भूपेंद्र पटेल भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।

सड़कों पर जली और बिखरीं हुई सैकड़ों लाशें, भागते और चिल्लाते लोग, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अबतक 100 से ज्यादा शव मिले, देखें दिला दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो

कैसे हुआ हादसा ?

हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के समय हुआ। माना जा रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया था जिससे यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान 242 यात्री सवार थे। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा मेघानीनगर के पास हुआ है। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के एक चश्मदीद व्यक्ति ने बताया कि मेरा दफ्तर यहां से 200 मीटर दूर है। जैसे ही मैं दफ्तर से बाहर निकला,मुझे बहुत तेज आवाज सुनाई दी और अचानक पूरे इलाके में धुआं भर गया। यहां अफरा-तफरी मच गई और फिर हमने देखा कि यह हादसा हो गया था। जब मैं मौके पर पहुंचा,तो मैंने देखा कि मलबा यहां-वहां बिखरा हुआ था,आग लगी हुई थी और धुआं उठ रहा था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। फिर हमें पता चला कि विमान के पंख यहां गिरे थे और एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हमें हताहतों के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन यहां एक इमारत है जहां डॉक्टर रहते हैं।

Ahmedabad Plane Crash : पूर्व केंद्रीय मंत्री, सीएम और पूर्व सीएम सहित, इन दिग्गजों ने विमान हादसे में गंवाई अपनी जान …

अहमदाबाद में मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा

गौरतलब है कि, यह विमान अहमदाबाद के सिवल अस्पताल पर क्रैश हो गया। इस हादसे के बाद अहमदाबाद मे मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। सरकारी के साथ प्राइवेट डॉक्टरों से भी सिविल अस्पताल में आकर घायलों को सेवा देने की अपील की गई है।

अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया।

‘मोदी सिर्फ दिखावा कर रहे हैं…’ अहमदाबाद प्लेन हादसे पर सुब्रमण्यम स्वामी का फूटा गुस्सा, मोदी-शाह से मांगा इस्तीफा, इस पूर्व पीएम का दिया उदाहरण

11 साल पुराना विमान

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की डिज़ाइन की गई जीवन अवधि 44,000 उड़ान चक्र है। यानी जो 30 से 50 वर्षों की संभावित लाइफ बताती है। जबकि अधिकांश वाणिज्यिक जेट इतने लंबे समय तक सेवा में नहीं रहते हैं। 787 की मजबूती बेड़े और सेवानिवृत्ति योजना में अधिक लचीलापन प्रदान करती है। अहमदाबाद में गिरा प्लेन सिर्फ साढे 11 साल पुराना था।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का बयान

भारत के अहमदाबाद शहर में लंदन जा रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के दृश्य, जिसमें कई ब्रिटिश नागरिक सवार थे, बेहद दुखद हैं। मुझे स्थिति के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है और इस अत्यंत दुख के समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

image Raj Shekhar
5050 1
Share with your Friends


1 Comments

Image
Raj Shekhar 9 months ago

H

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc