Trending

अहमदाबाद प्लेन हादसा : पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन ! जानें कैसे एक व्यापारी का बेटा बना मुख्यमंत्री? पढ़ें विजय रूपाणी की जीवनी

अहमदाबाद प्लेन हादसा : पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन ! जानें कैसे एक व्यापारी का बेटा बना मुख्यमंत्री? पढ़ें विजय रूपाणी की जीवनी

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है।

इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। विजय रुपाणी लंदन जा रहे थे। विजय रुपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज का कहना है कि विजय रूपाणी की पत्नी ब्रिटेन में थीं। उनकी पत्नी 6 महीने से वहीं थी। उन्हीं को लाने के लिए विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे। तभी अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया। यात्रियों की लिस्ट में विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित है और उनका सीट नंबर 2D दर्ज है।हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की है। 

BIG BREAKING : अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत, देखें LIVE VIDEO

पूर्व सीएम विअज्य रुपाणी की जीवन यात्रा

बता दें कि, विजय रूपाणी एक ऐसा नाम जिसे भारतीय जनता पार्टी केवल एक नेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक विचारधारा के सच्चे सिपाही के रूप में देखती है। पार्टी के प्रति निष्ठा, सादगी और संगठन के लिए समर्पण—विजय रूपाणी की पहचान यहीं से शुरू होती है। और यही वजह रही कि छात्र राजनीति से शुरू हुआ उनका सफर सीधे मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा था।

एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होते ही शेयर बाजार में मचा कोहराम, TATA GROUP के शेयर हुए धड़ाम

रंगून की गलियों से गुजरात की राजनीति तक

2 अगस्त 1956 को म्यांमार (तब का बर्मा) की राजधानी रंगून में जन्मे विजय रूपाणी उस समय के भारतीय परिवारों की तरह विदेश में व्यापारिक कारणों से बसे हुए थे। उनके पिता रमणिकलाल रूपाणी का कारोबार वहीं था। लेकिन बर्मा में बिगड़ती राजनीतिक स्थितियों के चलते 1960 में पूरा परिवार वापस भारत लौटा और राजकोट को अपना स्थायी ठिकाना बना लिया।

AIR INDIA FLIGHT CRASH: अहमदाबाद में एयर इंडिया का पैसेंजर विमान क्रैश, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी फ्लाइट में थे सवार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

image Raj Shekhar
5052 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc