आखिर कब तक…? यूपी में पत्रकार के साथ बदसलूकी, राज्य महिला आयोग की सदस्य के पति पर FIR
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य के पति अभिषेक मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अभिषेक मौर्य पर एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार को धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा था। पीड़ित ने इस संबंध में जिला प्रशासन और एसपी से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की और जांच के बाद अभिषेक मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज किया गया।
पत्रकार के साथ की गाली गलौज
बताया जा रहा है कि पुनीत पाठक नाम के पत्रकार ने एक मामले की जानकारी के लिए डॉ प्रियंका मौर्या के सार्वजनिक नंबर पर फोन किया। जिसके बाद उनके पति अभिषेक मौर्य ने उन्हें गाली गलौज की और कथित रूप से धमकाया। जिसका एक ऑडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के बाद से पत्रकारों में रोष व्याप्त था। सभी ने एक स्वर में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
READ MORE : अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसा : सीएम योगी ने जताया दुख, कहा- राज्य सरकार पीड़ितों के साथ
क्षेत्रीय और स्थानीय पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारिता के मूल्यों पर सीधा हमला है। पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि अभिषेक मौर्य के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी शख्स किसी भी पत्रकार के साथ ऐसा सलूक करने से पहले एक बार जरूर सोचे।
0 Comments
Related News
Follow Us
Advertisement
Newsletter
for more information contact us
