हाईकोर्ट के पास मिली लाश: नाले में शव मिलने से फैली सनसनी, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त
कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट के पास एक लाश मिली है। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकती है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना अंतर्गत हाईकोर्ट गेट नंबर एक के पास का है। जहां गुरुवार को नाली में एक शख्स का शव पड़ा था। बताया जा रहा है कि नाले से बदबू आने पर वहां मौजूद लोगों ने जाकर देखा, तो पानी में एक शव तैरता नजर आया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। मृतक कौन है, कहां का रहने वाला है, इसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें: मुस्कान और सोनम कांड के बाद लड़कों में दहशत: साथी चुनने से पहले डिटेक्टिव एजेंसी ले रहे सहारा, इस तरह की निकलवाई जा रही जानकारी
संभवत: किसी मांगने वाले की लाश हो सकती है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक कौन है, उसकी मौत कैसे हुई है, इन तमाम बिंदुओं की पातासाजी करने में जुटी हुई है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
ये भी पढ़ें: MP में कोरोना से एक और मौत: अब तक तीन लोगों ने गंवाई जान, 86 एक्टिव केस
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
0 Comments
Related News
Follow Us
Advertisement
Newsletter
for more information contact us
