Trending

महाकाल की शरण में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया: भस्म आरती में हुईं शामिल, माथे पर त्रिपुंड लगाकर भक्ति में दिखी लीन

महाकाल की शरण में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया: भस्म आरती में हुईं शामिल, माथे पर त्रिपुंड लगाकर भक्ति में दिखी लीन

प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मशहूर फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार को उज्जैन पहुंची और विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुई। बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में लोहा मनवाने वाली तमन्ना भाटिया ने आज महाकाल की शरण में पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाए तमन्ना भाटिया ने 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भक्ति भाव से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती को निहारा । इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई । दर्शन के पश्चात तमन्ना ने नंदी जी का पूजन कर उनके कानों में अपनी मनोकामना कहीं और चांदी द्वार से बाबा महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद तमन्ना ने कहा कि, बाबा जिसे बुलाते हैं वही यहां आ पाते हैं। यहां का वातावरण बहुत एनर्जी से भरा है और 2 घंटे तक इस वातावरण में बैठकर भस्म आरती कर पाना उसे अनुभव को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। 

बता दें कि तमन्ना भाटिया एक सुप्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं, जो दक्षिण भारतीय (तेलुगु, तमिल) और हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए प्रसिद्ध हैं। 15 साल की उम्र में करियर शुरू करने वाली तमन्ना ने ‘बाहुबली’ (अवंतिका), ‘हैप्पी डेज़’, और ‘हिम्मतवाला’ जैसी फिल्मों से ख्याति पाई है। वह एक प्रशिक्षित डांसर और फिटनेस आइकन भी हैं। तमन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में हिंदी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ में अभिनय से की थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

image Raj Shekhar
5005 0
Share with your Friends


0 Comments

Login to Comment

Related News

Advertisement

Trending News

Newsletter

for more information contact us

Email Us for more....
Copyright © 2026 All rights reserved by Myindex Inc